मोगादिशु : सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आज दो कार धमाकों में कम से कम 17 लोग मारे गए। इस्लामी संगठन अल शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस अधिकारी अली नूर ने बताया कि राष्ट्रपति भवन से 600 मीटर दूर नसाहब्लोद होटल पर एक आत्मघाती हमला किया गया। सशस्त्र आंतकवादियों ने विस्फोटकों से भरी कार से होटल की इमारत में टक्कर मारी।
कुछ मिनट बाद पूर्व संसद भवन के निकट कार बम धमाका हुआ। इन धमाकों में मरने वालों में ज्यादातर पुलिसकर्मी हैं। सुरक्षाबलों ने होटल के एक छोटे से हिस्से में प्रवेश कर लिया है और दोनों तरफ से भयानक गोलीबारी जारी है। पुलिस के अनुसार विस्फोट में एक सांसद की भी मौत हुई है। विस्फोट में मरने वालों की तादाद बढ़ने की आशंका है। विस्फोट में घायल 17 लोगों को घटनास्थल से निकाला जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



