बेरुत : सीरिया के पूर्वी हिस्से में आज एक कार बम हमले में अमेरिका की अगुवाई वाले सैन्यबल के 11 सदस्यों समेत कम से कम 18 लोग मारे गये। इस सैन्यबल ने इस्लामिक स्टेट से जंग लड़ी है। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख रामी अब्दुल रहमान ने कहा , ‘‘ पूर्वी डीर एज्जोर के अल बसायरा शहर में सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज के अड्डे के सामने एक कार बम धमाका हुआ।’’ युद्ध पर नजर रखने वाले इस संगठन ने कहा कि विस्फोट में कमांडर और दस कर्मी तथा सात असैन्य लोग मारे गये। असैन्य लोगों में तीन बच्चे भी हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में सीरिया के पूर्वी प्रांत देर अजोर में इस्लामिक स्टेट की ओर से कार बम हमला हुआ था। जिसमें 75 लोग मारे गए थे और कम से कम 140 लोग घायल हुए थे।


Download Android App
Download iOS App



