जम्मू – कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा को महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी – भाजपा गठबंधन की पूर्व सरकार के खिलाफ ट्विटर पर भ्रष्टाचार और अन्य गलत कृत्यों की शिकायतें मिल रही है। राज्य में भाजपा के पीडीपी से समर्थन वापस लेने के बाद महबूबा मुफ्ती के 19 जून को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर राज्यपाल का यह आधिकारिक ट्विटर अकाउंट बनाया गया था।
राज्यपाल को ट्विटर पर ऐसे मामलों की शिकायतें भी मिल रहीं है जिन्हें खत्म माना जा रहा था। एन एन वोहरा के कार्यालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बताया कि इन सभी शिकायतों पर संबंधित विभागों से रिपोर्ट मांगी गई है। ट्विटर पर एक शखस ने राज्यपाल से राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में राज्य में रोहिंग्या शरणार्थियों के पंजीकरण की मांग भी की।


Download Android App
Download iOS App



