अमेरिका के केंटुकी प्रांत के गवर्नर ने शनिवार को कहा कि अप्पलाचिया के शहरों में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में चार बच्चों समेत कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई।
गवर्नर एंडी बेशियर ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है और भीषण बाढ़ की चपेट में आए लोगों की तलाश करने में कई सप्ताह लग सकते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘हम अभी भी खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं। बारिश रुकने से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन, रविवार दोपहर से और बारिश होने की आशंका है।’’
गवर्नर के मुताबिक, बचाव दल ने हेलीकॉप्टर और नौकाओं की मदद से 1,200 से अधिक लोगों को बचाया है।
गौरतलब है कि पूर्वी केंटकी के कुछ हिस्सों में पिछले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश दर्ज की गई है।


Download Android App
Download iOS App



