मंदिर पर हमला, छात्र को निशाना, Melbourne में भारतीय‑हिंदू समुदाय क्यों असुरक्षित?

Summary :

Melbourne: ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में एक प्रमुख हिंदू मंदिर पर हाल ही में हुए नस्लीय हमले ने वहां रह रहे भारतीय समुदाय के बीच गहरी चिंता पैदा कर दी है। श्री स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर ‘गो होम’ जैसे स्लोगन और ‘ब्राउन’ जैसे नस्लभेदी शब्द लिखे गए। इससे स्पष्ट है कि यह कृत्य एक समुदाय को निशाना बनाकर किया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पास के दो एशियाई रेस्टोरेंट की दीवारों पर भी उसी तरह की नफरत भरी बातें लिखी गई थीं। घटना को लेकर पुलिस ने क्या कहा? इस घटना की पुष्टि करते हुए, विक्टोरिया पुलिस ने…

Melbourne: ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में एक प्रमुख हिंदू मंदिर पर हाल ही में हुए नस्लीय हमले ने वहां रह रहे भारतीय समुदाय के बीच गहरी चिंता पैदा कर दी है। श्री स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर ‘गो होम’ जैसे स्लोगन और ‘ब्राउन’ जैसे नस्लभेदी शब्द लिखे गए। इससे स्पष्ट है कि यह कृत्य एक समुदाय को निशाना बनाकर किया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पास के दो एशियाई रेस्टोरेंट की दीवारों पर भी उसी तरह की नफरत भरी बातें लिखी गई थीं।

घटना को लेकर पुलिस ने क्या कहा?

इस घटना की पुष्टि करते हुए, विक्टोरिया पुलिस ने बताया कि वह बोरोनिया में हुई चार संबंधित घटनाओं की जांच कर रही है, जिनमें एक मंदिर और दो रेस्टोरेंट शामिल हैं। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया आउटलेट ‘द ऑस्ट्रेलिया टुडे’ ने पुलिस के हवाले से कहा, “पुलिस 21 जुलाई को बेजवॉटर और बोरोनिया में स्लोगनों से जुड़े मामलों की जांच कर रही है। अनुमान है कि माउंटेन हाईवे पर स्थित एक हीलिंग सेंटर के सामने रातभर कुछ अपमानजनक शब्द लिखे गए थे। (Melbourne) इसके कुछ ही देर बाद, बोरोनिया में वाडहर्स्ट ड्राइव पर सुबह लगभग साढ़े नौ बजे एक मंदिर पर अपशब्द लिखे पाए गए। बोरोनिया रोड पर दो रेस्टोरेंट में इस तरह की चीजें देखी गईं।”

कब-कब हुई घटना?

Melbourne
Melbourne

ऑस्ट्रेलियाई हिंदू परिषद के विक्टोरिया चैप्टर के अध्यक्ष मकरंद भागवत ने सोमवार सुबह हुई इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, “मंदिर को घृणित शब्दों से नुकसान पहुंचाते देखना स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं, दोनों के लिए हृदय विदारक है। (Melbourne) हमारा मंदिर शांति, भक्ति और एकता का केंद्र है।”विक्टोरिया की प्रीमियर, जैसिंटा एलन ने भी इस घटना की निंदा की और इसे घृणास्पद और नस्लवादी बताया।

भारतीय छात्र पर हमला

भारतीय छात्र पर हमला
भारतीय छात्र पर हमला

इसके अलावा, एडिलेड में एक भारतीय छात्र पर नस्लीय रूप से प्रेरित हमला किया गया, जिससे व्यापक आक्रोश फैल गया। (Melbourne) 23 जुलाई को चरणप्रीत सिंह जब अपनी पत्नी के साथ बाहर थे, उन पर धारदार हथियारों से कुछ लोगों ने हमला कर दिया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल है, जिसमें पांच लोगों का एक ग्रुप अपनी गाड़ी से बाहर आकर बिना किसी उकसावे के चरणप्रीत सिंह की पिटाई करने लगा। इस बीच उन्हें नस्लभेदी शब्द भी कहे गए।

यह भी पढ़ें:Hariyali Amavasya 2025 पर पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए करें 3 सरल उपाय, भगवान शिव भी होंगे प्रसन्न

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।