ऑस्ट्रेलिया पीएम स्कॉट मॉरिसन ने ली कोविड-19 वैक्सीन की डोज

Summary :

आस्ट्रेलिया में रविवार, २१ फरवरी को कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई। यहा खास बात रही कि इस अभियान के पहले दिन वैक्सीन का डोज लेने वालों में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भी शामिल हुए।

आस्ट्रेलिया में रविवार, 21 फरवरी को कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई। यहा खास बात रही कि इस अभियान के पहले दिन वैक्सीन का डोज लेने वालों में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भी शामिल हुए। सबसे पहले 84 वर्षीय जेन मेलीसियक को फाइजर वैक्सीन डोज दिया गया। मॉरिसन ने ट्वीट करके बताया, ‘‘ जेन से मिलिए।

आस्ट्रेलिया में कोविड-19 वैक्सीन का डोज लेने वाले पहले व्यक्ति। महामारी से निपटने की दिशा में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘ ऑस्ट्रेलिया में सभी के लिए टीके मुफ्त और स्वैच्छिक हैं।
हमारे अपने चिकित्सा विशेषज्ञों ने इन टीकों को सुरक्षित और प्रभावी पाया है।’’ उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया ने फाइजर/बायोएनटेक और एस्ट्राजेनेका/ऑक्सफोर्ड की कोविड-19 वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है।

Desk Team