बगदाद : बगदाद में आज हुए दोहरे आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिछले तीन दिनों में इराकी राजधानी में हुआ इस तरह का यह दूसरा हमला है। पूर्वी बगदाद के स्वास्थ्य प्रमुख डॉ अब्देल गनी अल-सादी ने ‘‘26 लोगों के मारे जाने और 90 के घायल होने” की जानकारी दी।
सेना और पुलिस की संयुक्त ऑपरेशन्स कमान के प्रवक्ता जनरल साद मान ने बताया, “मध्य बगदाद के अल-तय्यारन चौराहे पर दो आत्मघाती हमलावरों ने खुद को धमाका कर उड़ा लिया।”
तय्यारन चौराहा भीड़-भाड़ वाला कारोबारी केंद्र है जहां काम की तलाश में सुबह से ही दिहाड़ी मजदूर जुट जाते हैं। मौके पर मौजूद एएफपी के एक फोटोग्राफर ने कहा कि घटनास्थल पर कई एंबुलेंस और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। इस घटना की फौरन किसी की तरफ से जिम्मेदारी लगी ली गयी है लेकिन ऐसी अधिकतर वारदातों को इस्लामिक स्टेट के जेहादियों द्वारा अंजाम दिया जाता है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



