पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज सेना दिवस के मौके पर देश के सैनिकों को मातृभूमि के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने के लिए नमन किया। ममता ने अपने ट्विटर हैंडल पर आज सुबह लिखा, “सेना दिवस के मौके पर सभी सैन्य कर्मियों को देश के प्रति उनके कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए मेरा सलाम।” सेना दिवस हर साल 15 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा ने वर्ष 1949 में भारतीय सेना के कमांडर-इन-चीफ के तौर पर कार्यभार संभाला था।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



