Balochistan Independence Day: पाकिस्तान से आजादी की घोषणा करने के बाद अब बलूचिस्तान ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में देखने को मिल रही है। बलूचिस्तान के नेताओं ने 11 अगस्त को अपना ‘स्वतंत्रता दिवस’ घोषित किया है। इस घोषणा के साथ उन्होंने दुनिया के सभी देशों से अपील की है कि वे बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता दें। इस कदम के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या भविष्य में किसी देश की ओर से इस दावे को समर्थन मिलेगा और क्या भारत भी इस पर कोई आधिकारिक फैसला ले सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 11 अगस्त को पूरे क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। संगठन ने बलूच समुदाय से अपने घरों, दुकानों, बाजारों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर बलूचिस्तान का झंडा फहराने की अपील की है। बलोच नेता मीर यार बलोच ने कहा कि यह सिर्फ एक समारोह नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास और पहचान से जोड़ने का प्रयास है। उनका कहना है कि हर साल 11 अगस्त को इसी तरह स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।
11 अगस्त की तारीख क्यों चुनी गई?
संगठन का दावा है कि 11 अगस्त 1947 को, जब ब्रिटिश शासन खत्म हो रहा था, तब बलूचिस्तान ने खुद को स्वतंत्र घोषित किया था। इसी वजह से इस तारीख को खास महत्व दिया जाता है। बयान में यह भी कहा गया है कि उस समय इस घोषणा की खबर अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने प्रकाशित की थी और ऑल इंडिया रेडियो ने भी इसका प्रसारण किया था। इसी ऐतिहासिक दावे के आधार पर 11 अगस्त को बलूचिस्तान का स्वतंत्रता दिवस माना जाता है।
रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान ने अपने बयान में पाकिस्तान की नीतियों पर कई आरोप लगाए हैं। संगठन का कहना है कि पाकिस्तान की स्थापना के बाद इस पूरे क्षेत्र में लंबे समय तक संघर्ष, राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा का माहौल बना रहा। बयान में मार्च 1948 में बलूचिस्तान में हुई सैन्य कार्रवाई, 1971 के पूर्वी पाकिस्तान संघर्ष, सोवियत-अफगान युद्ध, 1998 में चगाई जिले में परमाणु परीक्षण और 11 सितंबर 2001 के बाद की घटनाओं का भी उल्लेख किया गया है। संगठन का आरोप है कि इन घटनाओं का असर केवल इस क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखने को मिला।
Patriots, congratulations to all of you.
✌✌⚖️⚖️📋💐Balochistan’s constitution is published: Let’s initiate nationwide debate on Balochistan Liberation Charter
By: Mir Yar Baloch
8th February 2026https://t.co/IBe3N9VIYM
@hyrbair_marri @baluchistan_lcThe sixty million… pic.twitter.com/jj11OTyNHw
— Mir Yar Baloch (@miryar_baloch) February 8, 2026
दुनिया से समर्थन की अपील
बलूचिस्तान गणराज्य ने संयुक्त राष्ट्र समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी जाए। उनका कहना है कि क्षेत्र में स्थायी शांति, विकास और राजनीतिक स्थिरता तभी संभव है जब बलूचिस्तान को अलग राष्ट्र का दर्जा मिले। संगठन ने विभिन्न देशों से अपने पक्ष का समर्थन करने और बलूच जनता की मांगों पर ध्यान देने की भी अपील की है।
बलूचिस्तान की इस घोषणा के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या भारत उसे एक अलग देश के रूप में मान्यता देगा। फिलहाल भारत सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान या फैसला सामने नहीं आया है। अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत किसी नए देश को मान्यता देना पूरी तरह संबंधित देशों की विदेश नीति और कूटनीतिक फैसलों पर निर्भर करता है। इसलिए जब तक भारत या अन्य प्रमुख देश कोई औपचारिक घोषणा नहीं करते, तब तक बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की यह मांग केवल अलगाववादी संगठनों के दावे के रूप में ही देखी जाएगी।
यह भी पढ़ें: भूख, सील सीमाएं और मौत के खौफ से 24 घंटे में वापस मोरक्को लौटे 48 हजार लोग, 67 की मौत


Download Android App
Download iOS App




