बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने मंत्रिमंडल में विस्तार किया है और इसमें तीन नए चेहरों को शामिल किया गया है। उनके इस कदम को बेहतर शासन प्रणाली के एक प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। मंत्रिमंडलीय सचिव शफीउल आलम ने बताया कि नागर विमानन और पर्यटन मंत्री राशिद खान मेनन को सामाजिक कल्याण मंत्रालय का प्रभार और जल संसाधन मंत्री अनीसुल इस्लाम महमूद को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
वन एवं पर्यावरण मंत्री अनवर हुसैन मानजू को जल संसाधन मंत्रालय तथा नारायण चंद्रा चांदा को मत्सय एवं पशुपालन विभाग राज्य मंत्री से केन्द्रीय मंत्री बनाया गया है।लक्ष्मीपुर तीन विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले एकेएम शाहजंहा कमाल को नागर विमानन और पर्यटन मंत्रालय तथा सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ मुस्तफा जब्बार को दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री बनाया गया है। इनके अलावा तीन अन्य तीन अन्य राज्य मंत्री भी बनाए गए हैं।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



