अमेरिका और नाटो का मानना है कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में बेलारूस जल्द ही रूस की तरफ से शामिल हो सकता है। अमेरिका और नाटो के अधिकारियों ने कहा कि देश ऐसा करने के लिए पहले से कदम उठा रहा है।
पुतिन को समर्थन की जरूरत है- बेलारूस
नाटो के एक सैन्य अधिकारी ने सोमवार को कहा कि बेलारूस के संघर्ष में प्रवेश करने की ‘संभावना’ बढ़ रही है, उन्होंने कहा, (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर) पुतिन को समर्थन की जरूरत है। बेलारूस मदद करेगा।
बेलारूस में एक विपक्षी सूत्र ने कहा कि बेलारूसी लड़ाकू इकाइयां अगले कुछ दिनों में यूक्रेन जाने के लिए तैयार हैं। हजारों बलों को तैनात रहने के लिए तैयार किया गया है।
नाटो के एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने अलग से कहा कि गठबंधन का आकलन है कि बेलारूसी सरकार यूक्रेन के खिलाफ बेलारूसी हमले को सही ठहराने के लिए माहौल तैयार कर रही है।
रूस ने बेलारूस के क्षेत्र से यूक्रेन पर अपना हमला शुरू किया है और हजारों रूसी सैनिकों ने पिछले महीने यूक्रेन पर क्रेमलिन के आक्रमण से पहले बेलारूस में हथियार जमा किए थे। दोनों देशों ने हालांकि दावा किया था कि ये हथियार प्रशिक्षण अभ्यास के लिए हैं।
युद्ध के जवाब में अमेरिका और यूरोपीय प्रतिबंधों ने बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको को भी निशाना बनाया है।
बेलारूस ने रूसी सेना और परमाणु हथियारों को स्थायी रूप से रखने की जगह देने के लिए पिछले महीने अपने संविधान में बदलाव किया।


Download Android App
Download iOS App



