रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को 8,357 करोड़ रुपये के सैन्य संसाधन और मशीनरी की खरीद को मंजूरी दे दी, जिनमें वायु रक्षा गोलाबारी नियंत्रण रडार और जीसैट-7बी उपग्रह को खरीदना शामिल है। मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में खरीद प्रस्तावों को आवश्यकता की स्वीकृति अनुमोदन दिया गया।
दुश्मनो के विमान का पता लगाने की क्षमता में होगी वृध्दि
बयान के मुताबिक, इन उपकरणों और प्रणालियों के अधिग्रहण से सशस्त्र बलों की संचालन तैयारियों में वृद्धि होगी और उन्हें बेहतर दृश्यता, बेहतर संचार मिलेगा तथा दुश्मन के विमानों का पता लगाने की क्षमता में वृद्धि होगी। ‘आवश्यकता की स्वीकृति’ को मंजूरी देने से निविदा प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।
मंत्रालय ने कहा कि रक्षा बलों की सभी आधुनिकीकरण आवश्यकताओं को स्वदेशी तरीके से ही हासिल किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



