अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होने वाले ओलम्पिक खेलों को कोरोनोवायरस से बचने के लिए स्थागित कर देना चाहिए। ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि खाली स्टेडियम में खेलों के आयोजन से बेहतर है कि इन्हें एक साल के लिए स्थागित कर दिया जाए।
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि अगर आप इसे रद्द करते हैं और एक साल बाद आयोजित कराते हैं तो यह ज्यादा बेहतर होगा बजाए खाली स्टेडियमों के।
जापान के राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता एनएचके के मुताबिक, ट्रम्प ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे से फोन पर बात की, हालांकि प्रसारणकर्ता ने यह नहीं बताया कि दोनों के बीच ओलम्पिक को लेकर बात हुई के नहीं। वहीं खेलों के आयोजकों ने कहा है कि 24 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों के महाकुंभ की तैयारियां जोरों से चल रही हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोनावायरस को महामारी करार दिया है। इससे दुनिया भर में सवा लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं और अब तक 4600 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App

