व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ निरंतर साझेदारी करने और टीकों के रूप में सहायता प्रदान करने के लिए बाइडन प्रशासन उत्सुक है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने यहां संवाददाताओं में कहा कि भारत को टीके उपलब्ध करवाने में देरी अमेरिकी की वजह से नहीं हो रही। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम जब टीके भिजवा रहे हैं तो कहीं-कहीं पर कानूनी या नियामक मुद्दे सामने आ रहे हैं जिन्हें प्रत्येक देश के मुताबिक सुलझाना होगा।’’
साकी ने कहा, ‘‘यह रूकावट हमारी तरफ से नहीं आ रही बल्कि हम तो भारत के लोगों तक टीके पहुंचाने, उन्हें निरंतर सहायता देने के लिए उत्सुक हैं और वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निबटने को लेकर लगातार मदद देना चाहते हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके साथ लगातार सहयोग करने को उत्सुक हैं, टीकों के साथ-साथ उन्हें निरंतर सहायता देना चाहते हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



