म्यांमार में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई, जिसके कारण कम से कम 6 प्रदर्शनकारी मारे गए है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा बलों की गोलीबारी में मांडले में 4 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गयी, जबकि 2 प्रदर्शनकारी दक्षिण- मध्य शहर में मारे गए। एक न्यूज चैनल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इन दोनों जगहों पर सुरक्षा बलों की गोलीबारी में हताहत लोगों की तस्वीरों के साथ कई रिपोर्ट पोस्ट की है।
अमेरिका ने बढ़ाया सहायता के लिए हाथ
बता दें कि म्यांमार में 1 फरवरी को हुए तख्तापलट के विरोध में देशभर में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और इन प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा की गयी गोलीबारी में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन ने म्यांमार के नागरिकों को अस्थाई रूप से वैध निवास देने की शुक्रवार को पेशकश की। म्यांमार में सेना ने निर्वाचित सरकार को सत्ता से बेदखल करते हुए देश की बागडोर अपने हाथ में ले थी और तख्तापलट के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों को समाप्त करने के लिए सेना बल प्रयोग कर रही है।
आंतरिक सुरक्षा मंत्री एलेजान्द्रो मयोरकाज ने कहा कि इस अस्थाई संरक्षण की अवधि 18 महीने की होगी। यह पेशकश केवल उन्हीं लोगों के लिए है जो म्यांमार के नागरिक हैं और पहले से ही अमेरिका में रह रहे हैं। मयोरकाज ने एक बयान में कहा कि तख्तापलट ने मानवीय हालात को और खराब कर दिया है, देश में सहायता और चिकित्सा सामग्री ले जाने वाले विमानों का परिचालन बाधित किया है और इससे देश में आर्थिक संकट आया है जिसकी वजह से म्यांमार के नागरिकों तथा लंबे समय से वहां रहने वालों का देश में सुरक्षित वापस लौटना मुश्किल हो गया है।


Download Android App
Download iOS App



