अमेरिकी सेना ‘आसन्न’ सुरक्षा खतरों के बीच अमेरिकी लोगों और अन्य को काबुल हवाई अड्डे तक लाने के लिए ‘रचनात्मक तरीकों’ पर विचार कर रही है। राष्ट्रपति जो बाइडन नीत अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं, राष्ट्रपति बाइडन की योजना अफगानिस्तान के वास्तविक हालात से लोगों को अवगत कराने की हैं।
पेंटागन ने रविवार को छह अमेरिकी वाणिज्यिक एयरलाइन को अफगानिस्तान से बाहर अस्थायी निकास स्थलों से लोगों को निकालने में मदद करने का आदेश दिया। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के एक सप्ताह होने के बाद ,अमेरिकी अधिकारियों ने इस्लामिक स्टेट समूह से लोगों को बचाकर निकालने में बढ़ रहे खतरों के प्रति चिंता जताई है। यह चिंता तालिबान की वजह से मिशन में आनेवाली बाधाओं और अमेरिकी सरकार की नौकरशाही दिक्कतों के साथ पेश आ रही है।
राष्ट्रपति जो बाइडन की योजना रविवार को अफग़ानिस्तान के बारे में लोगों को जानकारी देने की है। वह राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ भी बैठक कर रहे हैं। बाइडन समेत जब जी-7 देशों के नेता मंगलवार को ऑनलाइन बैठक करेंगे तो उसमें भी अफगानिस्तान बातचीत का मुख्य मुद्दा होगा। बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेल सुलीवन ने कहा, ‘‘ यह ख़तरा वास्तविक है और आसन्न है। यह कुछ ऐसा है कि हमारे पास जो भी है, उसके साथ हम इस पर केंद्रित हैं।’’


Download Android App
Download iOS App


