Kabul bomb blast : अफगानिस्तान के काबुल में बम ब्लास्ट , 20 की मौत , 35 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर

Summary :

अफगानिस्तान के काबुल में बम धमाका हुआ है, जहां राजधानी काबुल की खैर खाना इलाके की मस्जिद में ब्लास्ट होने से 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 35 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर हैं।

अफगानिस्तान के काबुल में बम धमाका हुआ है, जहां राजधानी काबुल की खैर खाना इलाके की मस्जिद में ब्लास्ट होने से 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 35 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर हैं। इस घटना के बाद कई लोगों को काबुल के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक , यह हमला काबुल शहर के सर-ए-कोटल खैर खाना में हुआ । सूत्र ने बताया कि मारे गए लोगों में मस्जिद का इमाम भी शामिल है और मरने वालों की संख्या अभी भी बढ़ सकती है। खुफिया टीमें विस्फोट स्थल पर हैं। तालिबान सरकार के अन्य अधिकारियों ने हताहतों की संख्या की पुष्टि करने के लिए  जवाब नहीं दिया।

इस समय तालिबान सेना मौके पर है। तालिबान ने हाल के कई विस्फोटों के लिए आतंकी संगठन आईएसआईएस को जिम्मेदार ठहराया है।

Shera Rajput