ब्राजील में मौत का एडवेंचर; कैमरे में कैद हुई लड़की की आखिरी छलांग, बिना रस्सी बंधे 130 फीट ऊंचे पुल से गिरी

Summary :

Brazil Adventure Attraction Accident : एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए दहला देने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना ब्राजील से सामने आई है। यहां एक मशहूर एडवेंचर स्पॉट पर काम कर रहे वर्कर्स ने बिना सेफ्टी रोप बांधे ही एक 21 वर्षीय की लड़की को पुल से नीचे हवा में गिरा, जिससे नीचे गिरकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लड़की की पहचान मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास के रूप में हुई है। यह हादसा साओ पाउलो राज्य के लाइमीरा में स्थित ‘पोंटे डो एस्केलेटो’ ट्रेल पर शनिवार को हुआ, जहां मारिया पुल से करीब 40…

Brazil Adventure Attraction Accident : एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए दहला देने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना ब्राजील से सामने आई है। यहां एक मशहूर एडवेंचर स्पॉट पर काम कर रहे वर्कर्स ने बिना सेफ्टी रोप बांधे ही एक 21 वर्षीय की लड़की को पुल से नीचे हवा में गिरा, जिससे नीचे गिरकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, लड़की की पहचान मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास के रूप में हुई है। यह हादसा साओ पाउलो राज्य के लाइमीरा में स्थित ‘पोंटे डो एस्केलेटो’ ट्रेल पर शनिवार को हुआ, जहां मारिया पुल से करीब 40 मीटर की ऊंचाई से सीधे नीचे जा गिरीं।

वहाँ मौजूद चश्मदीदों और पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, एडवेंचर साइट के कर्मचारी मारिया पर सेफ्टी रोप को जोड़ना ही भूल गए और उन्हें सीधे हवा में नीचे गिरा दिया।

Brazil Bridge Swing Accident : सोशल मीडिया पर वायरल

Brazil Adventure Attraction Accident
source : social media

इस भयावह हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एडवेंचर कंपनी के तीन कर्मचारी मारिया को ‘सुपरमैन’ पोजीशन (पेट के बल सीधे लेटी हुई स्थिति) में पकड़े हुए हैं और फिर उन्हें पुल से नीचे की तरफ उछाल देते हैं। मारिया के हवा में छूटते ही वहां मौजूद लोग घबराहट में चिल्लाने लगते हैं, “रस्सी, ओ भाई लोगों… रस्सी!” लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Woman Dies in Swing Accident : 6 लोग गिरफ्तार

Brazil Adventure Attraction Accident
source : social media

दिलचस्प और दुखद बात यह है कि इस दर्दनाक हादसे से महज कुछ घंटे पहले ही मारिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस ट्रिप से जुड़ी कई तस्वीरें और स्टोरीज पोस्ट की थीं। इन पोस्ट्स में उन्होंने एडवेंचर साइट की लोकेशन, एक्टिविटी के लिए मिला आइडेंटिफिकेशन रिस्टबैंड (कलाई का बैंड) और वहां मौजूद इवेंट ऑपरेटर्स की तस्वीरें शेयर की थीं।

ब्राजील की मिलिट्री पुलिस द्वारा शेयर की गई जानकारी के आधार पर रिपोर्ट में बताया गया कि चश्मदीदों ने जांचकर्ताओं को साफ तौर पर कहा है कि कर्मचारी छलांग लगाने से पहले जरूरी सुरक्षा उपकरण लगाना भूल गए थे। इस गंभीर लापरवाही के सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एडवेंचर साइट से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।