ब्रासीलिया : ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल टेमर ने अपने ऊपर भ्रष्टाचार में शामिल होने संबंधी आरोपों का खंडन करते हुए कल कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है और वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। श्री टेमर पर आरोप हैं कि उन्होंने देश के एक बड़े भ्रष्टाचार मामले के गवाह को चुप कराने के लिये किये गये रिश्वत के भुगतान को छिपाने का प्रयास किया है।
गठबंधन सरकार गिरने का खतरा
श्री टेमर पर इन आरोपों के बाद उनकी एक वर्ष की गठबंधन सरकार के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। हालांकि श्री टेमर ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट द्वारा की जा रही मामले से संबंधित जांच में अपनी बेगुनाही साबित करेंगे।
(रायटर)


Download Android App
Download iOS App



