ब्रासीलिया : ब्राजील राष्ट्रपति ने सैनिकों को वापस बुला लिया है वह हो रहे माइकल टेमर के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों के दंगों के कारण सरकारी इमारतों की सुरक्षा के लिए सैनिकों को तैनात किया गया था आलोचकों का मानना है सैनिकों की तैनाती इस लिए की गई थी कि राष्ट्रपति के भ्रष्टाचार में संलिप्तता की जांच के दायरे में आने के बाद अपने राजनीतिक करियर को बचाए रखने के लिए निराशा में उठाया गया कदम है।
आधिकारिक जरनल में आनलाइन प्रकाशित एक डिक्री के बताया गया है कि राष्ट्रपति ने 1500 संघीय सैनिकों की तैनाती के कदम को वापस ले लिया है यह देश का एक संवेदनशील मुद्दा है। आदेश के बाद सैनिकों ने कुछ ही देर में ब्रासीलिया की सरकारी इमारतों से हटने चालू हो गए है । बुधवार को हुए प्रदर्शनकारियों दंगों के निशान सरकारी इमारतों में दिखाई दे रहे थे।

सूत्रों ने हवाले से बताया है कि बुधवार को तब हिंसा भड़क गई जब प्रदर्शनकारियों की भीड़ राष्ट्रपति पैलेस की ओर आगे बढ़ी। आमतौर प्रदर्शनकारी शांत थे पर इनके एक छोटे गुट ने पुलिस पर पथराव किया और मंत्रालय में घुस गए। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ पर ग्रेनेड फेंके। ब्राजील में माइकल टेमर के जांच के दायरे में आने के बाद देश में उनके इस्तीफे की मांग तेज हो गई है।


Download Android App
Download iOS App





