ब्रेक्सिट पार्टी के नेता नाइजेल फराज ने घोषणा की है कि वह आगामी आम चुनाव नहीं लड़ेंगे, जो 12 दिसंबर को है। एक रिपोर्ट मुताबिक, फराज ने कहा कि वह अपनी पार्टी के 600 उम्मीदवारों का समर्थन करके इस काम (ब्रेक्सिट मामले) में बेहतर सेवा दे सकते हैं। उन्होंने कहा,”मैं जिंदगी भर राजनीति में नहीं रहना चाहता।”फराज ने सात बार ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में असफलता हासिल की और वर्तमान में यूरोपीय संसद के सदस्य हैं। लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन ने फराज के फैसले को ‘अजीब’ करार दिया है।
तीस हजारी कोर्ट में हिसंक झड़प के बाद दिल्ली में आज वकीलों की हड़ताल
कॉर्बिन ने कहा, “यह उस राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व करने के लिए थोड़ा अजीब है जो जाहिर तौर पर सभी या अधिकांश सीटों पर चुनाव लड़ रहा है और वह खुद (फराज) चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।” ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने में देरी के कारण अब अलग होने की समयसीमा 31 जनवरी, 2020 निर्धारित की गई है और ब्रिटेन में 12 दिसंबर को चुनाव होने जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



