ब्रिटेन सरकार भविष्य में कोरोना वायरस के साथ जीने की तैयारियों के तहत भारत सहित अन्य देशों से अपने यहां पहुंचने वाले ऐसे यात्रियों की कोविड जांच की अनिवार्यता को समाप्त करने पर विचार कर रही है, जो पूर्ण टीकाकरण करा चुके हैं।
यात्रियों की कोविड जांच की अनिवार्यता को समाप्त करने पर कर रही है विचार
‘द संडे टाइम्स’ के अनुसार, ब्रिटेन के परिवहन मंत्री ग्रांट शाप्स को उन सभी के लिए अनिवार्य जांच को समाप्त करने के पक्ष में माना जाता है जो टीके की दोनों खुराक लगवा चुके हैं।
अखबार ने परिवहन मंत्री के एक करीबी सूत्र के हवाले से कहा कि शाप्स इस महीने के अंत तक इन नियमों में ढील देने के पक्ष में हैं।
सूत्र ने समाचार पत्र से कहा, ‘हम टीकाकरण करा चुके यात्रियों के लिए जनवरी के अंत तक सभी कोविड परीक्षणों को समाप्त करने पर विचार कर रहे हैं।’
यह विचार ऐसे समय आया है जब देश 26 जनवरी को वर्तमान में जारी कोविड रोधी नियमों की समीक्षा करेगा।


Download Android App
Download iOS App



