सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने दक्षिण बंगाल से लगी बांग्लादेश सीमा से तस्करी कर लाए गए 1 करोड़ से ज्यादा के सोने के बिस्किट बरामद किए हैं। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है।बीएसएफ ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए बीएसएफ की 68वीं बटालियन ने दक्षिण बंगाल के मामा भगीना से लगी बांग्लादेश की सीमा के पास तस्करी कर लाए जा रहे 19 सोने के बिस्किट, जिसका बजन 2.216 किलोग्राम है, बरामद किए गए हैं। इसकी कीमत 1,14,02,503 आंकी गई है।

जानकारी के मुताबिक ये सोने के बिस्किट स्प्रे मशीन में छिपाकर रखे गए थे। इन्हें बांग्लादेश से तस्करी कर भारत लाया जा रहा था। इससे पहले की तस्करी का प्रयास सफल हो पाता, सतर्क बीएसएफ जवानों ने इसे विफल कर दिया। इस पूरी कार्यवाही को दक्षिण बंगाल के मामा भगीना इलाके में अंजाम दिया गया।फिलहाल बीएसएफ और स्थानीय पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है और जानने की कोशिश कर रही है कि इस तस्करी के पीछे किसका हाथ है।


Download Android App
Download iOS App



