नया साल 1 जनवरी 2025 से स्विट्जरलैंड में नया कानून लागू हो गया है जहां अब महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का या किसी भी तरीके से पूरी तरह मुंह ढंकने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस नियम के तहत अगर कोई भी महिला इस कानून का उल्लंघन करती हैं तो उस पर 1000 स्विस फ्रैंक यानी 96 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
स्विट्जरलैंड की संसद में कब पारित हुआ कानून
स्विट्जरलैंड की संसद के निचले सदन में यह कानून 2022 में पारित हो गया था। कानून को पारित करने के लिए वोटिंग की गई थी, मतदान में 151 सदस्यों ने इसके पक्ष में और 29 ने विरोध में वोट दिया था। बहुमत में वोटिंग प्राप्त होने के बाद 1 जनवरी 2025 को बुर्के पर बैन लगाने की घोषणा की थी। बता दे की यह प्रस्ताव दक्षिणपंथी स्विस पीपुल्स पार्टी (SVP) ने पेश किया था, जबकि सेंट्रल और ग्रीन्स पार्टी ने इसका विरोध किया था। इस कानून के लिए अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है जहां समर्थकों का मानना है कि यह कदम सार्वजनिक सुरक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए जरूरी है। वहीं विरोधियों का कहना है की इस कानून से मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है।
किस देश में बुर्के पर प्रतिबंध है ?
स्विट्जरलैंड से पहले ही कई देशों ने बुर्का पर प्रतिबंध लगा रखा है। फ्रांस, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, नीदरलैंड और बेल्जियम में भी बुर्का पर बैन लगाया जा चुका है। बेल्जियम ने 2011 में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने पर बैन लगा दिया था औऱ 2015 में हौलेंड ने मुंह ढ़कने और बुर्के पहनने पर रोक लगा दी थी।


Download Android App
Download iOS App



