जकार्ता : इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में शनिवार को एक बस व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में 27 लोगों की मौत हो गई और 18 गंभीर रूप से घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सुबांग जिले के सिसेनांग गांव में हुई। एक पुलिसकर्मी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को फोन पर बताया, ”यह दुर्घटना रविवार को हुई और इसमें कई लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं।” बस करीब 45 लोगों को लेकर जा रही थी और पुलिस ने इस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सुबांग जनरल अस्पताल ने 27 लोगों के मरने और 18 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी दी है।
देश-विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



