श्रीनगर: कश्मीर घाटी में अगले 24 घंटों में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने रविवार को यह अनुमान जताया। इसी बीच, घाटी और लद्दाख क्षेत्र में रविवार को भी तापमान हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय के अनुसार, ”अगले 24 घंटों के दौरान हम घाटी में हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद कर रहे हैं। इस अवधि के दौरान जम्मू क्षेत्र में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।”
बारिश और बर्फबारी घाटी में जारी सूखे के दौर को खत्म कर सकती है। इससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी, जिन्हें नदियों और झीलों में पानी तलहट तक चले जाने के कारण पानी की कमी का सामना करना पड़ा रहा है। श्रीनगर शहर में रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पहलगाम और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 4.4 डिग्री नीचे और शून्य से पांच डिग्री नीचे सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में कारगिल कस्बा सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 15.2 डिग्री नीचे दर्ज हुआ। लेह में तापमाम शून्य से 10.2 डिग्री नीचे दर्ज हुआ। जम्मू शहर में तापमान 9.5 डिग्री, कटरा में 7.7 डिग्री बटोटे में 2.5 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 0.9 डिग्री नीचे, भदरवाह में 0.4 डिग्री और उधमपुर में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



