पेरू के अरेक्विपा में एक बस नदी में गिर गई, जिससे 44 लोगों की मौत हो गई। 24 लोग जख्मी हो गए। इनमें तीन बच्चों समेत सात की हालत गंभीर है। हादसा बुधवार को पैन-अमेरिकी हाईवे पर हुआ। पेरू में दो महीने में यह दूसरा बड़ा सड़क हादसा है।
वही , अधिकारी दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। परिवहन मंत्रालय ने कहा कि बस चाला से अरेक्विपा जा रही थी। बस के परिचालन का परमिट भी समाप्त हो चुका था। पेरू के राष्ट्रपति प्रेडो पाब्लो कुजिंस्की ने ट्वीट कर कहा कि अरेक्विपा में हुई दुर्घटना के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ मेरी दिली संवेदनाएं हैं।
गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले ही पेरू के उत्तरी भाग में स्थित त्रुजिलो शहर के एक किशोर सुधार गृह में आग लगने से पांच बंदियों की मौत हो गयी थी। यह हादसा उस समय हुआ जब सुधार में विद्रोह के दौरान आग लगने की घटना हुई।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App


