CAB : अमेरिका ने भारत से धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने का किया अनुरोध

Summary :

अमेरिका ने भारत से अनुरोध किया है कि वह अपने संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखते हुए धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करे।

अमेरिका ने भारत से अनुरोध किया है कि वह अपने संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखते हुए धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करे। अमेरिका, विवादित नागरिकता संशोधन विधेयक के संबंध में भारत के विभिन्न राज्यों में जारी घटनाक्रमों पर नजर रख रहा है। 
विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, “हम नागरिकता संशोधन विधेयक के संबंध में घटनाक्रमों पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। कानून के तहत समान व्यवहार और धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान हम दो लोकतांत्रिक देशों के मौलिक सिद्धांत हैं।” प्रवक्ता ने कहा, “अमेरिका भारत से अनुरोध करता है कि वह अपने संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखते हुए धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करे।”

नागरिकता संशोधन विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी, कानून बना

Desk Team