कोरोना वायरस को लेकर तब सनसनी फैल गई जब खुद कनाडा के प्रधानमंत्री का परिवार इस संक्रामक बीमारी से अछूता नहीं रहा। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बताया कि कैसे उनके बच्चे और पत्नी कोविड-19 के चलते अलग रह रहे हैं। वहीं न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के सभी कर्मचारियों को कोरोना वायरस के कारण शुक्रवार को कम से कम तीन सप्ताह के लिए घर से काम करने के लिए कहा गया है।
प्रधानमंत्री ट्रूडो के बच्चे अपने-अपने कमरों में खेलते हुए, पत्नी अधिकतर समय फोन पर बिताती हुए दिखी और वह खुद घर से बैठकर सरकार का कामकाज देख रहे हैं।ट्रूडो ने ओटावा में अपने आधिकारिक आवास के बाहर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मुझे कोई लक्षण नहीं हैं। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। तकनीक ने मुझे घर से काम करने में मदद की है।’’
अपनी पत्नी सोफी के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद प्रधानमंत्री ने पहली बार सार्वजनिक रूप से बात की। वह छोटी-सी एक जगह पर अकेले खड़े रहे और पत्रकारों की उनसे कई मीटर की दूरी थी। बृहस्पतिवार देर रात को यह घोषणा की गई थी कि 48 वर्षीय कनाडाई नेता, उनकी 44 वर्षीय पत्नी और छह से 12 साल की उम्र के तीन बच्चे संसद से कुछ किलोमीटर दूर अपने घर में 14 दिन तक अलग रहेंगे। कनाडा ने संसद भी बंद कर दी है और देश के बाहर गैर जरूरी यात्रा न करने की सलाह दी है।
मुख्य जन स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टेरेसा टैम ने लोगों से अधिक से अधिक दूरी बनाने, हाथ न मिलाने और चुंबन न लेने की भी सलाह दी है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के सभी कर्मचारियों को कोरोना वायरस के कारण शुक्रवार को कम से कम तीन सप्ताह के लिए घर से काम करने के लिए कहा गया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा, ‘‘आपकी सेहत और कुशल क्षेम मेरी सबसे बड़ी चिंता है।, सुरक्षित रहे, दयालु रहे।’’
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कोरोना वायरस के पहले मामले में फिलीपीन का एक राजनयिक इस सप्ताह संक्रमित पाया गया।कोरोना वायरस के डर के चलते न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले की पहली वर्षगांठ पर रविवार को होने वाले कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।
प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कहा, ‘‘यह व्यावहारिक फैसला है। हमें इसे रद्द करके बहुत दुख हो रहा है लेकिन ऐसी भयानक त्रासदी को याद करके हमें और नुकसान पहुंचने का खतरा नहीं उठाना चाहिए।’’पोलैंड और यूक्रेन ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए विदेशी यात्रियों के लिए अपनी सीमाओं को बंद कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



