कैनवारा मुफ्त गर्भपात सेवाओं की पेशकश करने वाला पहला ऑस्ट्रेलियाई क्षेत्र बन गया। इसका मतलब यह है कि कैनवारा में कोई भी अपनी आय या सामाजिक वर्ग की परवाह किए बिना मुफ्त गर्भपात सेवाएं प्राप्त कर सकता है। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा गर्भपात की मुफ्त सुविधा प्रदान करने वाला देश का पहला क्षेत्र बन गया है। स्थानीय सरकार ने गुरुवार सेकैनबरा की महिलाओं को मेडिकल गर्भपात के लिए पूर्ण सब्सिडी प्रदान करेगी। यह सुविधा उन महिलाओं को मिलेगी, जो नौ सप्ताह की गर्भवती हैं। वहीं सर्जिकल गर्भपात की सुविधा 16 सप्ताह तक की गर्भवती महिलाओं को दी जाएगी। यह नीति प्रजनन स्वास्थ्य सेवा को ज्यादा सुलभ बनाने के लिए अगस्त 2022 में सरकार द्वारा लिए गए निर्णय का हिस्सा है।

स्ट्रेलिया का पहला क्षेत्र बन गया है कैनबरा
इस निर्णय के साथ कैनबरा गर्भपात की मुफ्त सुविधा प्रदान करने वाला ऑस्ट्रेलिया का पहला क्षेत्र बन गया है। देश के बाकी क्षेत्रों में गर्भपात के लिए महिलाओं को 700 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (469.6 अमेरिकी डॉलर) तक खर्च करना पड़ता है। एसीटी की स्वास्थ्य मंत्री रेचल स्टीफन-स्मिथ ने कहा कि सरकार को तनाव और वित्तीय प्रभाव रहित महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने पर गर्व है।
वास्तव में गर्व महसूस हो रहा
ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकासि्टंग कॉरपोरेशन (एबीसी) ने गुरुवार को रचेल के हवाले से कहा कि हमें वास्तव में गर्व महसूस हो रहा है कि एसीटी लोगों को 16 सप्ताह तक सर्जिकल और चिकित्सा गर्भपात की मुफ्त सुविधा प्रदान करने वाला पहला क्षेत्र बन रहा है।


Download Android App
Download iOS App



