चिली के राष्ट्रपति पिनेरा ने एपेक अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग का किया आह्वान

Summary :

चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा ने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) अर्थव्यवस्थाओं से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, निजी क्षेत्र और सिविल सोसाइटी के साथ करीब से काम करने और सहयोग जारी रखने के लिए आह्वान किया है।

चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा ने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) अर्थव्यवस्थाओं से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, निजी क्षेत्र और सिविल सोसाइटी के साथ करीब से काम करने और सहयोग जारी रखने के लिए आह्वान किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मलेशिया की अध्यक्षता में वर्चुअल रूप से 27 वें एपेक आर्थिक नेताओं की बैठक में अपने भाषण के दौरान, पिनेरा ने शुक्रवार को कोविड-19 महामारी से संयुक्त रूप से लड़ने के महत्व पर प्रकाश डाला। 
चिली के नेता ने बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के महत्व को रेखांकित किया, विश्व व्यापार संगठन के आवश्यक सुधारों के लिए अपने देश की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। शिया-प्रशांत क्षेत्र में एक सच्चे मुक्त व्यापार क्षेत्र के निर्माण का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा, “एपेक में संरक्षणवादी नीतियों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। व्यापारिक युद्धों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।” 
एपेक आर्थिक विकास का एक गतिशील इंजन बन गया है और एशिया-प्रशांत में सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रीय मंचों में से एक है। एपेक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इसकी 21 सदस्यीय अर्थव्यवस्थाएं लगभग 2.9 अरब लोगों का घर हैं और 2018 में विश्व जीडीपी का लगभग 60 प्रतिशत और विश्व व्यापार का 48 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व किया। 

लखनऊ : सपा एमएलसी के आवास पर जन्मदिन पार्टी में चली गोली, युवक की हत्या

Desk Team