चीन की साइनोवैक बायोटेक कंपनी और मिस्र की वैक्सीन कंपनी के प्रतिनिधियों ने 21 अप्रैल को अलग-अलग तौर पर पेइचिंग और काहिरा में चीनी कोरोना वैक्सीन के मिस्र में उत्पादित करने के सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए। मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबुली और मिस्र स्थित चीनी राजदूत ल्याओ लीछ्यांग ने ऑनलाइन हस्ताक्षर समारोह में भाग लिया। मदबुली ने मिस्र सरकार की ओर से कोविड-19 महामारी की रोकथाम में अफ्रीका और विकासशील देशों को समर्थन देने के लिए चीन का आभार जताया।
उन्होंने हाल के वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में चीन और मिस्र के बीच व्यावहारिक सहयोग की प्रशंसा भी की।मदबुली ने कहा कि मिस्र महामारी की रोकथाम बढ़ाने में चीन के साथ समान प्रयास करना चाहता है। विश्वास है कि महामारी के बाद चीन और मिस्र के बीच चतुर्मुखी रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी और दोनों देशों के बीच मित्रवत सहयोग एक नए स्तर तक जा पहुंचेगा।
ल्याओ लीछ्यांग ने कहा कि चीन और मिस्र के नेताओं के नेतृत्व में दोनों देशों ने एक साथ महामारी की रोकथाम की। चीन-मिस्र संबंध एकजुट होकर सहयोग, आपसी लाभ और समान जीत की आदर्श मिसाल बने हैं। चीनी वैक्सीन का मिस्र में उत्पादन दोनों देशों के बीच सहयोग में मील का पत्थर है।ल्याओ लीछ्यांग ने कहा कि चीन मिस्र के साथ समान कोशिश कर नेताओं के बीच संपन्न महत्वपूर्ण सहमतियों का कार्यान्वयन करना चाहता है, ताकि चीन-मिस्र संबंध एक नए स्तर तक पहुंच सके।


Download Android App
Download iOS App



