राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के रिकॉर्ड 15,398 नये मामले आये जिन्हें मिलाकर संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 4,83,273 हो गई है। वहीं, 64 और मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में इस महामारी से अब तक 3453 लोगों की जान जा चुकी है।
चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में शुक्रवार को 15,398 नये मामले आने से अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,83,273 हो गई है जिनमें 1,17,294 रोगी उपचाराधीन हैं।विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर में 3,036, जोधपुर में 1921, कोटा में 1051, पाली में 951, उदयपुर में 923, अलवर में 701, अजमेर में 601, सीकर में 585, भीलवाड़ा में 511 व बीकानेर में 612 में नये मरीज सामने आये।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में गत 24 घंटे के दौरान 3618 और मरीज ठीक हुए हैं। इससे राज्य में अब तक कुल 3,57,329 मरीज ठीक हो चुके हैं।विभाग ने बताया कि बीते चौबीस घंटे में जयपुर में 13, जोधपुर में 14, कोटा में पांच, उदयपुर में नौ, अजमेर, बीकानेर व अलवर में तीन-तीन तथा चित्तौड़गढ़ में दो संक्रमित मरीजों की मौत हुई।


Download Android App
Download iOS App



