भारत पर टैरिफ लगाने से ट्रंप पर भड़का चीन, कहा- किसी को 1 इंच जमीन दो वो मील हथिया लेगा

Summary :

China on Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)  ने भारत के खिलाफ टैरिफ वॉर छेड़दी है। उन्होंने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है, जिससे तनाव बढ़ गया है। इस बीच, चीन ने भी भारत का समर्थन किया है और अमेरिका पर भड़क गया है। भारत और अन्य देशों पर टैरिफ लगाने के बाद भारत में चीन के राजदूत जू फीहोंग ने ट्रंप को करारा जवाब दिया है। China on Trump Tariff: वो एक मील ले लेगा भारत में चीनी राजदूत ने एक्स पर लिखा, ‘धमकाने वाले को एक इंच भी दो, वह एक मील ले…

China on Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)  ने भारत के खिलाफ टैरिफ वॉर छेड़दी है। उन्होंने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है, जिससे तनाव बढ़ गया है। इस बीच, चीन ने भी भारत का समर्थन किया है और अमेरिका पर भड़क गया है। भारत और अन्य देशों पर टैरिफ लगाने के बाद भारत में चीन के राजदूत जू फीहोंग ने ट्रंप को करारा जवाब दिया है।

China on Trump Tariff: वो एक मील ले लेगा

भारत में चीनी राजदूत ने एक्स पर लिखा, ‘धमकाने वाले को एक इंच भी दो, वह एक मील ले लेगा।’ इस संदेश के साथ, उन्होंने एक पोस्ट भी जोड़ा जिसमें चीनी विदेश मंत्री वांग यी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के मुख्य सलाहकार सेल्सो अमोरिम के बीच हुई बातचीत का एक अंश उद्धृत किया गया था। पोस्ट में कहा गया था, ‘दूसरे देशों को दबाने के लिए टैरिफ को हथियार के रूप में इस्तेमाल करना संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन है, विश्व व्यापार संगठन के नियमों को कमजोर करता है और अलोकप्रिय और अस्थिर दोनों है।’

ट्रंप ने भारत पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ

दरअसल, ट्रंप ने भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। उन्होंने आधी रात को सोशल मीडिया पर लिखा कि अब अरबों डॉलर अमेरिका आने लगेंगे और कुछ समय बाद उन्होंने धमकी दी कि अभी बहुत कुछ बचा है। भारत पर द्वितीयक प्रतिबंध लगने वाले हैं, यानी ट्रंप को लगता है कि टैरिफ ही उनका हथियार है, जिससे वो किसी भी देश को झुका सकते हैं।

Trump Tariffs
Trump Tariffs

भारत को क्या नुकसान होगा?

यह बात तो साफ है कि ट्रंप के टैरिफ़ वार से भारत को नुकसान होगा। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की राह पर तेज़ी से बढ़ रहे भारत के लिए यह एक झटका है, लेकिन यह झटका एकतरफ़ा नहीं है। इस टैरिफ़ से भारत के लिए अमेरिका में व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। अमेरिका को होने वाला निर्यात घटेगा, डॉलर की कमाई घटेगी। अमेरिका को होने वाले निर्यात में कमी से भारत में रोज़गार घटेंगे, चीन की समुद्री नीति के ख़िलाफ़ बने क्वाड का फ़ायदा नहीं मिल पाएगा।

ये भी पढ़ें- India US Trade Deal: अमेरिका-भारत के बीच बढ़ता टैरिफ विवाद, ट्रंप ने व्यापार वार्ता से किया इन्कार

Neha Singh