बीजिंग : चीन ने अमेरिकी सांसदों के एक शिष्टमंडल के भारत में दलाई लामा से मिलने पर अमेरिका के समक्ष राजनयिक विरोध जताते हुए कहा है कि इस कदम से अमेरिका के तिब्बत की स्वतंत्रता को समर्थन नही देने की प्रतिबद्धता का उल्लंघन होता है।
चीन के विदेश मंत्रालय गेंग शुआंग ने कहा, ”इस मुलाकात से तिब्बत स्वतंत्रता को समर्थन देने के बारे में विश्व को बहुत गलत संकेत गया है।” उन्होंने कहा, ”इस बैठक से इस कदम से अमेरिका के तिब्बत की स्वतंत्रता को समर्थन नही देने की प्रतिबद्धता का उल्लंघन होता है।” उन्होंने कहा कि अमेरिकी सांसदों दलाई लामा के साथ सभी प्रकार के सम्पर्क रोक देना चाहिए।
नैन्सी पेलोसी के नेतृत्व में कांग्रेस के शिष्टमंडल ने कल धर्मशाला में तिब्बत के आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा से मुलाकात की। चीन दलाई लामा को एक ऐसे अलगाववादी के रूप में देखता है जो तिब्बत को चीन से अलग करवाना चाहता है। वह 81 वर्षीय इस नेता से किसी भी नेता या सरकारी अधिकारी के मिलने पर आपत्ति करता है।
– भाषा


Download Android App
Download iOS App



