चीन के विदेश मंत्री किन गैंग को उनके पद से हटाया गया वांग यी को सौंपी जिम्मेदारी

Summary :

भारत का पडोसी मुल्क चीन इन दिनों फिर एक अनोखी प्रेम कथा की वजह से चर्चाओं में है, मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक चीन के पूर्व विदेश मंत्री किन गैंग का महिला पत्रकार से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

भारत का पडोसी मुल्क चीन इन दिनों फिर एक अनोखी प्रेम कथा की वजह से चर्चाओं में है, मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक चीन के पूर्व विदेश मंत्री किन गैंग का  महिला पत्रकार से प्रेम प्रसंग चल रहा है। फिलहाल उनके पद की जिम्मेदारी अब वांग यी को दे दी गई है।  वो पूर्व में भी इस पद पर रह चुके है।  
वांग यी इस समय दक्षिण अफ्रीका में  ब्रिक्स की बैठक को लेकर हैं। ब्रिक्स देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं. 
क्या है वजह जो  किन गैंग नहीं दिख रहे 
रिपोर्ट के मुताबिक, किन गैंग महिला पत्रकार से संबंध होने के वजह से काफी समय से गुम हैं। उन्हें आखिरी बार 25 जून को रूस के विदेश मामलों के उप मंत्री रुडेंको आंद्रे युरेविच के साथ एक बैठक में देखा गया था। हालांकि इस पर चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि गैंग को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है इस कारण वो नहीं दिख रहे हैं।  

Desk Team