‘बार्बी’ ट्रेंड इस वक़्त सोशल मीडिया पर काफी ज़्यादा देखने को मिल रहा है। टीवी इंडस्ट्री के कलाकार हो या बॉलीवुड इंडस्ट्री के सभी लोग इस वक़्त बार्बी के रंग में रंगे हुए हैं। जबसे हॉलीवुड फिल्म ‘बार्बी’ रिलीज़ हुई है सभी बार्बी के दीवाने हो गए। हर किसी के सिर पर बार्बी का खुमार चढ़ा हुआ है। अब बॉलीवुड की एक जानी-मानी सिंगर भी इस अवतार में नज़र आई है। दरअसल, पॉपुलर सिंगर नेहा भसीन पर भी अब ‘बार्बी’ फीवर चढ गया है। जिसकी झलक उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने को मिली।

आपको बता दें, हाल ही में सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वो सिर से पांव तक बार्बी के लुक में नज़र आ रही हैं। उन्होंने खुद को पूरी तरह से बार्बी के अंदाज़ में तैयार किया है। ये वीडियो सामने आते ही कुछ ही मिंटो में वायरल हो गया। ऐसे में अब सभी उनकी क्रिएटिविटी की तारीफें कर रहे हैं। साथ ही उनके इस वीडियो पर कई फैंस और सेलिब्रिटीज ने कमेंट किए हैं।

सामने आए इस वीडियो में नेहा भसीन पूरी तरह से बार्बी के रंग में रंगी दिख रही हैं। उनके मेकअप से लेकर फुटवियर तक सब कुछ बेहद खूबसूरत है। देखने में सब रियल बार्बी जैसा दिख रहा है। सिंगर को बार्बी के इस अवतार में देख उनके पति समीर उद्दीन भी उनसे अपनी नज़रें नहीं हटा पाएं। आपको बता दें, वीडियो की शुरुआत में नेहा पहले अपनी पिंक सैंडल हाथ में पकड़कर फ्लॉन्ट करती नज़र आती हैं। इसके बाद उनका पूरा लुक फैंस को देखने को मिलता है।
सिंगर के ‘बार्बी’ लुक की बात करें तो, नेहा ने पिंक पैंट और पिंक स्लीवलेस क्रॉप टॉप पहना हुआ है। बालों को ब्लॉन्ड कर उन्होंने अपने लुक को और भी अट्रैक्टिव बना दिया। इसके साथ ही मैचिंग स्लिंग बैग और एक्सेसरीज भी उनके बार्बी लुक को और निखार रही हैं। वहीं, इस वीडियो में नेहा के साथ समीर उद्दीन भी नजर आए। रोमांटिक होते हुए उन्होंने नेहा को कैमरा के सामने ही गाल पर किस किया और यहीं पर ये वीडियो खत्म हो गया।

अब नेहा के इस अवतरर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। किसी के लिए उनसे अपनी नज़रें हटा पाना आसान नहीं लग रहा। वहीं, बात अगर नेहा भसीन के वर्कफ्रंट की करें तो नेहा बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर हैं। उन्होंने ‘धुनकी’, ‘जुती मेरी’ जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं। इसके अलावा ‘बिग बॉस 14’ में पार्टिसिपेट कर उन्होंने खूब लाइम लाइट बटोरी थी। इसके अलावा नेहा अपनी यूनिक फैशन च्वाइस के लिए भी काफी मशहूर हैं।


Download Android App
Download iOS App



