चीन ने सर्दियों में डोकलाम के निकट अच्छी संख्या में अपने सैनिकों को तैनात रखने का संकेत दिया

Summary :

NULL

जम्मू : भारतीय जनता पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई ने राज्य के सोपोर नगर में शरारती तत्वों द्वारा भाजपा नेता फारूक अहमद राथर के मकान को जला देने की घटिया हरकत की निंदा की है। राज्य में पार्टी के प्रमुख सत शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हम उस घटिया हरकत की निंदा करते हैं जिसमें सोपोर में शरारती तत्वों द्वारा कश्मीर के भाजपा नेता के नए घर को जलाकर खाक कर दिया गया। फारूक उस वक्त अपने घर पर मौजूद नहीं थे जब दांगरपोरा गांव में इस चौंकाने वाली घटना को अंजाम दिया गया।

शर्मा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि कश्मीर में भाजपा नेताओं पर शरारती तत्वों द्वारा किए जा रहे हमले शर्मनाक हैं। उन्होंने कहा यह हमले इसलिए किए जा रहे हैं क्योंकि आतंकवादी, अलगाववादी और विपक्ष, कश्मीर में बदलते हालात, उग्रवाद में कमी और छात्रों के सुधरे हुए प्रदर्शन को लेकर भयभीत हैं।  इस घटना से कुछ दिन पहले ही युवा भाजपा नेता गौहर अहमद भट की नृशंस हत्या हुई थी।

Desk Team