अमिताभ बच्चन शर्मिंदा हैं अक्षय कुमार की इस हरकत से, ट्वीट करके बोले- ऐसे थोड़े ही होता है

Summary :

NULL

गोवा में हुए ‘इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया’ में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को ‘इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द इयर’ अवॉर्ड से नवाजा गया है। अमिताभ बच्चन को यह अवॉर्ड सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी और अभिनेता अक्षय कुमार ने दिया है।

Amitabh & Akshay

गोवा में ‘इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया’ का मंगलवार को समापन हो गया है। अक्षय कुमार ने जब अमिताभ बच्चन को इस अवॉर्ड से सम्मानित करने आए तो उन्होंने बिग बी के पैर छुए थे। बिग बी ने उसके बाद ट्विटर पर ट्वीट करके लिखा कि वह अक्षय के पैर छूने से अपने आपको शर्मिंदा महसूस कर रहें हैं।

Amitabh & Akshay

बिग बी ने अपने ट्वीट में लिखा कि अक्षय ऐसा करने से शर्मिंदा हूं। नहीं, ऐसा थोड़े होता है। IFFT के समापन समारोह में इस सेरेमनी में बॉॅलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी।

IIFI

अमिताभ बच्चन ने अपनी इस इवेंट की सारी पिक्चर्स अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट से अपने फैंस के साथ शेयर कीं हैं। अमिताभ बच्चन ने तस्वीरें के साथ कैप्शन दिया, ‘मोस्ट हंबल इवेंट IFFT अवॉड्र्स……इतना आदर और सम्मान मिला। अक्षय कुमार, करण जी के शब्द……. प्यारे और सम्मानजनक शब्द।’

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने 48वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मंगलवार को अमिताभ बच्चन को ‘इंडियन फिल्म पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर’ के खिताब से सम्मानित किया गया है। सदी के महानायक बिग बी ने इसके लिए स्मृति ईरानी को धन्यवाद भी दिया है।

Amitabh & Akshay

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘माननीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी मेरे लिए एक यादगार शाम आयोजित करने के लिए आपका धन्यवाद। इस शाम को मैं कभी नहीं भूलूंगा।’

#AkshayKumar seeks #AmitabhBachchan’s blessings during the closing ceremony of #IFFI

A post shared by *GR8Stars* (@gr8.stars) on

अमिताभ बच्चन ने इस कार्यक्रम की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें स्मृति ईरानी और अक्षय कुमार उन्हें पुरस्कार देते नजर आ रहे हैं। ईरानी ने मंगलवार को अमिताभ को पणजी में इंडियन फिल्म पर्सनेलिटी ऑफ इ इयर का पुरस्कार दिया था।

Amitabh & Akshay

उन्हें ‘इंडियन फिल्म पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर’ के रूप में सम्मानित किया गया है। बिग बी को रजत मोर, एक प्रमाण पत्र और 10 लाख रुपए का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। इस पल की दो तस्वीरें शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा, ‘अक्षय केऐसा करने पर हिचकिचाहट महसूस हुई….. अक्षय ऐसा नहीं करना था।’

Amitabh & Akshay

Desk Team