चीन के नए अंतरिक्ष स्टेशन पर तीन महीने के मिशन के लिए जून में अंतरिक्ष यात्रियों का तीन सदस्यीय दल रवाना होगा। एक अंतरिक्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी, जो कक्षा में प्रवेश करने वाले देश के पहले अंतरिक्ष यात्री थे। चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष परियोजना के उप मुख्य डिजाइनर एवं अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले प्रथम चीनी यांग लीवेई ने सरकारी टेलीविजन के समक्ष इस खबर की पुष्टि की।
यांग ने ‘चाइना सेंट्रल टेलीविजन’ को बताया कि अगले महीने उत्तर-पश्चिम चीन के जिउकआन बेस से ये सदस्य ‘शनचोउ-12’ में ‘तियानहे’ के लिए रवाना होंगे। ‘तियानहे’ या ‘हेवनली हार्मनी’ चीन के एक महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम द्वारा शुरू किया गया तीसरा और सबसे बड़ा अंतरिक्ष स्टेशन है। इसे 29 अप्रैल को कक्षा में भेजा गया था।
जून में जाने वाले अंतरिक्ष यात्री यान के बाहर मरम्मत व रखरखाव, उपकरण प्रतिस्थापन और वैज्ञानिक अनुप्रयोग आदि करेंगे।
इन तीन सदस्य दल में किसी महिला के होने के सवाल पर यान ने कहा कि अभी कोई महिला अंतरिक्ष में नहीं जा रही है, लेकिन इस मिशन के बाद महिलाएं भी अंतरिक्ष में जाएंगी।


Download Android App
Download iOS App



