बच्चे हो जाएं तैयार, Disney+Hotstar पर रिलीज हुई ‘दबंग’ की एनिमेटेड सीरीज

Summary :

सलमान खान की फिल्म दबंग को यंगस्टर्स और बड़े लोगों ने खूब पसंद किया और अब एक्टर बच्चों को इस फिल्म के जरिए एंटरटेन करने वाले हैं।

सलमान खान की फिल्म दबंग को दर्शकों से खूब प्यार दिया था। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म फ्रैंचाइजी में से एक दबंग में ड्रामा, एक्शन और मजेदार गानों का मेल देखने को मिला था। इसके अलावा एंटी-हीरो के रूप में इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे ने भी जनता का दिल जीत लिया था। अब सलमान खान की इस फिल्म को बच्चों के एंटरटेन के लिए एनिमेटेड सीरीज में बदल दिया गया है। 
सलमान खान ने हाल ही में खुद इस बात का अनाउंसमेंट किया है और बताया है कि उनकी ये फिल्म कब और कहां रिलीज होने वाली है। सलमान खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए हाल ही में एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में सलमान खान ने ‘दबंग’ की एनिमेटेड सीरीज का प्रोमो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘बच्चों से याद आया, स्वागत नहीं करोगे हमारा? चुलबुल पांडे लैंड हो रहे हैं डिज्नी+ हॉटस्टार पर। वही एक्शन, वही मस्ती, लेकिन एक नये अवतार में!’
‘दबंग’ की इस एनिमेटेड सीरीज में सुपर कॉप चुलबुल पांडे, छेदी सिंह, रज्जो और प्रजापति जी भी एनिमेटेड अवतार में नजर आएंगे। ये सीरीज डिज्नी+हॉटस्टार पर 30 मई को सुबह 10 बजे रिलीज हो गई है। इसके अलावा दबंग- द एनिमेटेड सीरीज 31 मई से हर रोज 12 बजे, कार्टून नेटवर्क पर चैनल पर आया करेगी। इस एनिमेटेड सीरीज के प्रोमो भी रिलीज किए गए हैं, जिसमें चुलबुल पांडे बच्चों के साथ खेलते हुए, नाचते गाते और विलेन की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। 
 


इस सीरीज को खासकर बच्चों के मनोरंजन के लिए बनाया गया है। इस सीरीज का निर्माण एनिमेशन स्टूडियो कॉस्मोस – माया के अंतर्गत किया गया है।


बीते साल इस सीरीज का अनाउंसमेंट करते हुए अरबाज कान ने बताया था, ‘इस माध्यम से आपको कहानी बयां करने में रचनात्मक स्वतंत्रता मिलती है और हम लंबी कहानियों की बजाय छोटी-छोटी कहानी पर ध्यान केन्द्रित कर सकते हैं। चुलबुल का किरदार काफी व्यपापक है और एनिमेशन के जरिए इसे एक नए अंदाज में दिखाया जाएगा।’

बता दें कि सलमान खान की ‘दबंग’ फ्रैंचाइजी की अब तक तीम फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। तीनों फिल्मों को सलमान खान के फैंस का खूब प्यार मिला है। तीनों ही फिल्में बड़े पर्दे पर ब्लॉबस्टर हिट साबित हुई थीं।

Desk Team