चीन की कंपनी ने पांडा के मल से टॉयलेट पेपर, नैपकिन और घरेलू इस्तेमाल की चीजें बनाई हैं। जल्द ही ये चीजें चीन के बाजारों में नजर आएंगी। सरकारी मीडिया में आज आई खबर के मुताबिक दक्षिण पश्चिम प्रांत सिचुआन स्थित क्यूनवेई फेंगशेंग पेपर कंपनी ने पांडा के मल और भोजन के अपशिष्ट पदाथो’ का पुनर्चक्रण करने के लिए चाइना कंजरवेशन एंड रिसर्च सेंटर के साथ हाथ मिलाया है।
जल्द ही इससे बनी वस्तुएं चीनी बाजार में होंगी, जिन पर बांस खाते एक चितकबरे पांडा की तस्वीर होगी। पांडा केंद्र के एक शोधार्थी हुयांग यान ने शिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि पांडा के भोजन के बाद बांस के इस अपशिष्ट में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। पेपर कंपनी के प्रमुख यांग चाओलिन ने शिन्हुआ को बताया कि बांस को कागज में तब्दील करने की प्रक्रिया में फाइबर प्राप्त करने के लिए फ्रक्टोज को तोड़ जाता है, जबकि पांडा के पाचन की प्रक्रिया में यह प्रक्रिया प्राकृतिक रूप से होती है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App



