कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए विशवभर में कोरोना वैक्सीन को विकसित करने कि जद्दोजहद जारी है। सभी देश कोरोना वैक्सीन बनाने की दौड़ में एक-दूसरे को पीछे छोड़ कर आगे निकलना चाहते हैं। इस बीच ब्राजील ने चीनी कोविड-19 वैक्सीन के मानव परीक्षण को ‘प्रतिकूल घटना’ के कारण रोक दिया है। परीक्षण में शामिल एक वॉलेंटियर पर प्रतिकूल घटना प्रबल दावेदार वैक्सीन के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
सोमवार को नियामक संस्था अनविसा ने बयान में जानकारी देते हुए बताया कि 29 अक्टूबर को गंभीर प्रतिकूल घटना की रिपोर्ट सामने आने के बाद वैक्सीन के मानव परीक्षण को बाधित करने का फैसला किया गया। अनविसा ने प्रतिकूल प्रभाव की पूरी जानकारी दिए बिना कहा कि “इस तरह की घटनाओं में मौत, संभावित घातक दुष्प्रभाव, गंभीर विकलांगता, अस्पताल, जन्म से जुड़े विकार शामिल हैं।”
बता दें कि चीन की फार्मा कंपनी सिनोवाक बायोटेक की विकसित कोरोनावाक वैक्सीन को बड़ा झटका उस दिन लगा जिस दिन अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर ने बताया कि उनकी कोरोना वैक्सीन ने कोविड-19 के खिलाफ 90 फीसद असर दिखाया है। फाइजर और सिनोवाक दोनों की वैक्सीन तीसरे चरण के मानव परीक्षण में शामिल हैं और दोनों का परीक्षण ब्राजील में चल रहा है। परीक्षण का ये चरण नियामक मंजूरी से पहले बेहद जरूरी माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App



