बीजिंग, 8 नवंबर (आईएएनएस)। चीन से आए पांडा ‘फिंगफिंग’ और ‘फूश्वांग’ 6 नवंबर को अमेरिका के जॉर्जिया स्टेट के अटलांटा चिड़ियाघर में सामने आए।
अमेरिका में उनके दस साल तक रहने की यात्रा शुरू हुई। उत्तरी अमेरिका और यूएन में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के मुख्य स्टेशनों ने टीवी, न्यू मीडिया लाइवस्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसकी रिपोर्टिंग की।
सीएमजी के अकाउंट पांडा पॉज़ पर “पांडा स्वागत सप्ताह” कार्यक्रम लॉन्च किया गया। इसमें अक्टूबर के अंत तक से 6 नवंबर तक तस्वीर और वीडियो वाले दर्जनों पोस्ट प्रकाशित किए गए। इसके साथ “अपने पांडा पल साझा करें” शीर्षक ऑनलाइन इंटरैक्टिव गतिविधि भी लॉन्च की गई, जिसमें तमाम विदेशी नेटिजनों ने भाग लिया। 7 नवंबर तक कुल व्यूज की संख्या 24 लाख तक पहुंच गई है।
अटलांटा की स्थानीय पर्यटक जिया ने उत्साह से कहा कि मुझे पांडा बहुत पसंद है। मैं पूरे दो साल से इस पल का इंतजार कर रही हूं। सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन में विदेशी नेटिजनों का स्नेह साफतौर पर देखा जा सकता है। यूजर इमैनुएल चिन्येरे चैरिटी ने कमेंट किया कि अटलांटा में ‘फिंगफिंग’ और ‘फूश्वांग’ का स्वागत है। यह एक शानदार नया अध्याय है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
एबीएम/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App


