यरूशलम : दोनों विश्व युद्ध देखने और यहूदी नरसंहार शिविर से जीवित बचने वाले दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति इस्राइल क्रिस्टाल का उनके 114वें जन्मदिन से महज कुछ महीने पहले निधन हो गया है। उनके परिवार ने उक्त जानकारी दी। उनके पौत्र ओरेन क्रिस्टाल ने बताया कि इस्राइल का निधन शुक्रवार को हुआ।
ओरेन ने एपी को बताया, ”उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है। वह हर साल अपनी जिन्दगी कुछ ऐसे जीते थे, जैसे दूसरे कई वर्षों में जी पाते हैं।” पिछले वर्ष गिनीज वल्र्ड रेकार्ड ने इस्राइल को हैफा स्थित उनके आवास पर दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का प्रमाणपत्र सौंपा था। इस्राइल का जन्म 1903 में पोलैंड के जारनाव में एक रूढि़वादी यहूदी परिवार में हुआ था।
ओरेन का कहना है कि प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इस्राइल पोलैंड में एक शराब तस्कर के साथ काम करते थे। यहूदी नरसंहार में इस्राइल की पहली पत्नी और दोनों बच्चे मारे गये। इस्राइल को जब दूसरे विश्वयुद्ध के बाद बचाया गया तो उनका वजन महज 37 किलोग्राम था।


Download Android App
Download iOS App





