कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन पर दिन कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। इस वायरस की चपेट न आने से दुनिया के बड़े-बड़े नेता भी नहीं बच सकें। इस बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सहयोगी कोविड 19 से संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार को अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनके करीबी सलाहकारों को संसदीय मामलों पर एक सहयोगी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद पृथक रखा गया है।
प्रधानमंत्री के कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए एक बयान में कहा कि एहतियातन यह कदम उठाया गया है और जांच पूरी होने से पहले यह कदम उठाया गया है। बयान में कहा गया है कि ‘‘महामारी की जांच पूरी होने तक और सभी तरह के संशय दूर होने तक प्रधानमंत्री ने निर्णय लिया है कि वह और उनके करीबी सहयोगी पृथक रहेंगे।’’नेतन्याहू की दो सप्ताह पहले इस वायरस की जांच नेगेटिव आई थी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रधानमंत्री के सोमवार को इस वायरस के लिए एक और जांच कराए जाने की संभावना है। इजरायल में पूरी तरह से लॉकडाउन की स्थिति है और लोगों को अपने घरों से 100 मीटर से अधिक जाने की अनुमति नहीं है।
बताते चले कि इजरायल में कोरोना वायरस से अब तक 4,347 लोग संक्रमित हुए है जबकि 16 लोगों की मौत हुई है और 95 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।


Download Android App
Download iOS App


