दुनियाभर में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है। इस समय अमेरिका देश सबसे अधिक संक्रमण से प्रभावित है। इस बीच पूरे विश्व में कोरोना के मामले बढ़कर 18 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 39.0 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई हैं। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने साझा किए है।
शनिवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान में पूरे विश्व में कोरोना के मामले और मरने वालों की संख्या क्रमश: 180,346,611 और 3,907,269 हो गई है। सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 33,603,077 और 603,526 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।
कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 30,134,445 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार, 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (18,322,760), फ्रांस (5,828,266), तुर्की (5,398,878), रूस (5,346,005), यूके (4,716,065), अर्जेंटीना (4,374,587), इटली (4,256,451), कोलंबिया (4,374,587), स्पेन (3,782,463), जर्मनी (3,733,665) और ईरान (3,150,949) हैं।
कोरोना से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 511,142 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत (393,310), मैक्सिको (232,346), पेरू (191,073), रूस (129,869), यूके (128,330), इटली (127,418), फ्रांस (111,101) और कोलंबिया (103,321) से मरने वालों की संख्या 100,000 से ज्यादा है।


Download Android App
Download iOS App



