वैश्विक कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 25.38 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 51 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 7.49 अरब से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं। मंगलवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने और टीकाकरण की कुल संख्या क्रमश: 253,807,313, 5,106,530 और 7,492,843,205 हो गई है।
संक्रमण के मामले में भारत दूसरे स्थान पर
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों 47,221,549 और 764,363 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना मामलों में दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश भारत है। भारत में कोरोना संक्रमितों के 34,447,536 मामले हैं जबकि 463,655 लोगों की मौत हुई है, इसके बाद ब्राजील में कोरोना संक्रमितों के 21,960,766 मामले हैं जबकि 611,346 लोगों की मौत हुई हैं।
जानें किन देशों में सामने आए 50 लाख से ज्यादा मामले
सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार 50 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश यूके (9,649,233), रूस (8,956,136), तुर्की (8,433,988), फ्रांस (7,393,296), ईरान (6,045,212), अर्जेंटीना (5,307,159), स्पेन (5,056,954), जर्मनी (5,069,245) और कोलंबिया (5,034,266) हैं।
जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा लोगों की मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें मेक्सिको (291,147), रूस (251,796), पेरू (200,672), इंडोनेशिया (143,670), यूके (143,384), इटली (132,819), कोलंबिया (127,833), ईरान (128,272), फ्रांस (119,177) और अर्जेंटीना (116,250) शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



