वैश्विक कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 24.36 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 49.4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 6.80 अरब से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं। सोमवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की कुल संख्या क्रमश: 243,637,026, 4,947,878 और 6,801,414,981 हो गई है।

अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों 45,444,228 और 735,930 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 34,175,468 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (21,729,763), यूके (8,814,735), रूस (8,112,999), तुर्की (7,851,775), फ्रांस (7,226,974), ईरान (5,860,844), अर्जेंटीना (5,280,358), स्पेन (4,997,732), कोलम्बिया (4,991,050), जर्मनी (4,476,078), इटली (4,741,185), इंडोनेशिया (4,240,019) और मैक्सिको (3,781,661) हैं।
अन्य देशों में संक्रमितों का आंकड़ा
जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा लोगों की मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें ब्राजील (605,644), भारत (454,269), मैक्सिको (286,259), रूस (226,464), पेरू (200,019), इंडोनेशिया (143,205), यूके (139,950), इटली (131,826), कोलंबिया (127,067), ईरान (125,223), फ्रांस (118,405) और अर्जेंटीना (115,826) शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



