वैश्विक कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 26.8 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 52.7 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जबकि 8.28 अरब से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हुआ हैं। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं।
गुरुवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की कुल संख्या क्रमश: बढ़कर 268,091,135, 5,278,886 और 8,284,831,624 हो गई है।सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों 49,538,371 और 793,225 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।
कोरोना मामलों में भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश
कोरोना मामलों में भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जहां कोरोना संक्रमितों के 34,656,822 मामले हैं जबकि 473,952 लोगों की मौत हुई है, इसके बाद ब्राजील में कोरोना संक्रमितों के 22,167,781 मामले हैं जबकि 616,251 लोगों की मौत हुई हैं।
जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा लोगों की मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें मेक्सिको (295,605), रूस (279,280), पेरू (201,450), यूके (146,444), इंडोनेशिया (143,909), इटली (134,472), ईरान (130,446), कोलंबिया (128,874), फ्रांस (121,017), अर्जेंटीना (116,708) और जर्मनी (104,201) शामिल हैं।सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार, 50 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश यूके (10,671,538), रूस (9,722,639), तुर्की (8,966,681), फ्रांस (8,153,025), जर्मनी (6,339,828), ईरान (6,144,644), अर्जेंटीना (5,348,123), स्पेन (5,246,766), इटली (5,152,264) और कोलंबिया (5,086,381) है।


Download Android App
Download iOS App



